नैनीताल | रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल* ने पुलिस लाईन का त्रैमासिक निरीक्षण किया ।
▪️पुलिस लाइन के परिसर, भवन तथा कार्यालयों का भ्रमण किया गया। संबंधित प्रभारी को साफ सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
▪️पुलिस लाइन के कार्यालयों में मौजूद विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया गया, अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।
▪️ स्टोर में उपलब्ध जीपी लिस्ट/रजिस्टरो में स्टेटमेंट summary को चेक किया गया।
▪️व्यायामशाला का निरीक्षण किया गया, उपकरणों की स्थिति तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
▪️सीसीटीएनएस प्रशिक्षण केंद्र में ऑनलाइन जीड़ी/एफआईआर की स्थिति की जानकारी ली गई।
▪️परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया। शाखा में उपलब्ध सभी अभिलेखो को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
▪️राशन शॉप तथा सीपीसी कैंटीन में अच्छी गुणवत्ता युक्त खाद्य, घरेलू सामग्री तथा उपयोगी वस्तुओं को क्रय करने के निर्देश दिए।
▪️भोजनालय में कर्मचारियों के लिए पौष्टिक आहार तैयार किया जाय। खाने के मेनू अच्छा रखें। ताजी व सीजनल सब्जियां, दालें और अनाज का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रमेश सिंह नेगी निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल*, संबंधित शाखाओं के प्रभारी व अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद रहे।
















Leave a Reply