नैनीताल | पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखण्ड* द्वारा राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा कानून व्यवस्था को अक्षुण्य बनाने हेतु वृहद सत्यापन अभियान *(Operation Crack Down Verification Drive)* चलाकर विभिन्न आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत, प्राइवेट नौकरी, श्रमिक, किरायेदार, फ्लैट लेकर निवासरत अज्ञात/अपरिचित/संदिग्ध, विभिन्न प्रकार के आपराधिक कृत्यों में लिप्त, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । उक्त के क्रम में *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी* द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को विशेष टीम बनाकर दिनांक 15 फरवरी 2026 से 01 माह का सघन Operation Crack Down Verification Drive के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है । जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के दृष्टिगत *एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
*जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा आज निम्नलिखित कार्यवाही की गई है:–*
▫️कुल होटल/ढाबे चेक– 56
▫️335 लोगो के सत्यापन
▫️अनियमितता पाने पर 53 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई।
▫️25,750 रुपए जुर्माना
नैनीताल पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत कार्यवाही निरंतर जारी है।
















Leave a Reply