एसपी हल्द्वानी ने कोतवाली लालकुआं का किया वार्षिक निरीक्षण आपदा उपकरणों एवं शस्त्रों को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश ऑनलाइन पोर्टल्स एवं समस्त अभिलेखीय कार्य रहे अध्यावाधिक

नैनीताल | मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी द्वारा कोतवाली लालकुआं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात सलामी का टर्न आउट चैक किया गया।

☑️ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली परिसर का भ्रमण किया गया। आपदा सम्बन्धी उपकरणों का निरीक्षण कर उपकरणों के प्रयोग किए जाने के सम्बन्ध में समस्त कर्मचारी गणों को बताया व निर्देशित किया गया कि आपदा उपकरणों का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाय।

☑️ समस्त आर्म्स एम्युनिशन को चेक किया गया। कोतवाली पर मौजूद कर्मचारी गणों से शस्त्रों की जानकारी एवं वेपन हैंडलिंग करवाई गई। एंटी रायट उपकरणों का संचालन भी पुलिस कर्मियों से करवाया गया।

☑️ कोतवाली के अहकामत का अवलोकन किया गया। विगत 06 माह से ऊपर विवेचनाधीन अभियोगों एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अभियान के तहत 15 दिवस में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

☑️ कोतवाली के अभिलेखों को चैक किया गया। निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों को अध्यवाधिक करें और सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर ली जाएं।

☑️ कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों को सभी ऑनलाइन पोर्टल्स और cctns कार्यों को ऑनलाइन डेटा अध्यवाधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।

☑️ महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।

☑️ सभी माल मुकदमाती को चैक किया गया। थाना प्रभारी को सभी माल मुकदमाती का मा०न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।

☑️ विवेचनाओ में गुणवत्ता लाने तथा निर्धारित समयानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

👉 *सम्मेलन*
सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को क्षेत्र में लगातार एक्टिव रहने के निर्देश दिए। नशे के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बृजमोहन राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं दीपक बिष्ट एसएसआई लालकुआं समेत कोतवाली के अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *