कुमाऊँ | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में आई0जी0 कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में कुमायूँ पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरुद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है । इसी क्रम में कुमाऊँ परिक्षेत्र की एस०ओ०टी०एफ० टीम द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध एक और निर्णायक एवं कठोर कार्रवाई करते हुए तस्करों पर कड़ा प्रहार किया गया ।
*संयुक्त् टीम की कार्यवाही*
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली किच्छा पुलिस एवं एस०ओ०टी०एफ० (Special Operations Task Force) कुमाऊँ परिक्षेत्र की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 122.25 ग्राम स्मैक बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । चौकी लालपुर पुलिस एवं एस०ओ०टी०एफ० कुमाऊँ की संयुक्त टीम द्वारा गुरूद्वारे वाली गली, लालपुर के पास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों / वाहनों की चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम संतोक सिंह पुत्र संता सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी गुरूद्वारे वाली गली लालपुर, थाना किच्छा, जनपद उधम सिंह नगर बताया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में कुल 122.25 ग्राम स्मैक (शुद्ध वजन) बरामद हुई । अभियुक्त के विरुद्ध थाना किच्छा में धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है । अपराधिक इतिहास- सितंबर 2025 में लगभग 152.39 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार हो चुका है, जिसके संबंध में थाना किच्छा में मुकदमा पंजीकृत है। जेल से रिहा होने के बाद उसने पुनः स्मैक बेचने का अवैध कारोबार शुरू कर दिया था । इस सफल कार्यवाही में एस०ओ०टी०एफ० कुमाऊँ परिक्षेत्र की टीम का विशेष योगदान रहा, जिनके समन्वय, सतर्कता एवं पेशेवर कार्रवाई से नशा तस्करी के विरुद्ध यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।
*पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र का सख़्त संदेश*
“कुमाऊँ परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है। नशा कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस एवं एस०ओ०टी०एफ० की संयुक्त टीमें निरंतर सघन अभियान चला रही हैं। जो भी व्यक्ति नशे के इस अवैध धंधे में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कुमाऊँ पुलिस युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगी।”
कुमाऊँ पुलिस नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी इसी प्रकार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रखेगी।















Leave a Reply