पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल द्वारा आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कैची धाम में पुलिस व्यवस्था /यातायात व्यवस्था का जायजा लिया |

कुमाऊ | पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल द्वारा आगामी पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कैची धाम में पुलिस व्यवस्था /यातायात व्यवस्था का जायजा लिया इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रलाद नारायण मीणा पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रमोद साह भवाली निरीक्षक  वेद प्रकाश भट्ट व प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी गण मौजूद रहे । मौजूद अधिकारी /कर्मचारी गणों को आई0जी0 द्वारा बेहतर आगामी पर्यटन सीजन में सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश निर्गत किये । प्रार्थमिकता- इस मौके पर आई0जी0 कुमायूँ द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के प्रशासनिक विभागो/ हित धारकों सें समन्यव स्थापित कर यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाया जायेगा तथा यातायात व्यस्था की म़ॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी/ड्रोन से नजर रखी जायेगी निगरानी हेतु कंट्रोल रुप में सिस्टम स्थापित किये जायेगे जिससे उच्चाधिकारी वहाँ के ट्रैफिक को मिनट टू मिनट मॉनिटर कर सकेंगे । इस अवसर पर कैंची धाम के प्रबन्धन अधिकारियों से वार्ता करके उनके विचार व सुझाव भी लिये गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *