न्यायालय के आदेशानुसार हरिद्वार पुलिस की धरपकड़ लगातार जारी, 01 वारंटी दबोचा |

रानीपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओं के शत प्रतिशत अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त आदेशों के अनुपालन के क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा वारण्टियों के विरूद्ध लगातार ताबड़तोड़ दबिश देकर कार्यवाही की जा रही है | रानीपुर पुलिस टीम द्वारा वारंटी अमित कश्यप उर्फ राकेट पुत्र स्व0 धर्मपाल नि0 बी-ब्लॉक निकट बी0एस0पी0 चौक न्यू शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार के मसकन पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया । वारण्टी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता वारंटी-
1. अमित कश्यप उर्फ राकेट पत्नी स्व0 धर्मपाल नि0 बी- ब्लॉक निकट बी0एस0पी0 चौक न्यू शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *