हत्या के प्रयास मामले में बाल अपचारी सहित 02 को लिया हिरासत रंजिश के चलते पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से किया था फायर अन्य आरोपीयों की तलाश जारी |

मंगलौर | कोतवाली मंगलौर पर समीर पुत्र सलीम निवासी बिजली घर के पास मंगलौर द्वारा स्वयं के साथ मारपीट कर गाली गलौज करे जाने व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के संबंध में अंतर्गत धारा 115(2), 109(1), 351(2), 352 BNS पंजीकृत कराया कराया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे जिसपर कार्यवाही करते हुए मंगलौर पुलिस द्वारा लिबरहेड़ी से घटना में शामिल बाल अपचारी सहित 02 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है । घटना का मुख्य आरोपी व पीड़ित के बीच पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने साथियों के संग मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर किया था ।

नाम पता आरोपित-
1. फिरोज पुत्र वाजिद निवासी ग्राम लिबरहेड़ी कोतवाली मंगलौर हरिद्वार
2. ⁠अन्य किशोर अपचारी

पुलिस टीम-
1. उप निरीक्षक संजीव चौहान
2. ⁠अपर उप निरीक्षक गजपाल राम
3. ⁠हेड कांस्टेबल श्याम बाबू
4. ⁠कांस्टेबल मोहन पवार
5. ⁠कांस्टेबल शहजाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *