स्कूटी से शराब तस्करी करते दबोचा नशा तस्कर 52 पाउच देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है । जिसके अनुपालन में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा दौराने चैंकिंग लालपुर नहर पटरी के पास से 01 अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र सनेही लाल निवासी कुशा घाट चौक कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को स्कूटी से शराब तस्करी करते हुए 52 पव्वे देशी शराब के साथ दबोचा गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 85/2025 धारा 60/72 आवकारी अधिनियम में अभीयोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त
अखिलेश कुमार पुत्र सनेही लाल निवासी कुशा घाट चौक कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार

बरामदगी
1-52 पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का
2-01 अदद स्कूटी जुपिटर नम्बर UK08AJ-2317

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *