आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी 01आरोपित को अवैध चाकू के साथ धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध संघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । दिये आदेश क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस टीमों द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये भगवानपुर पुलिस द्वारा दौराने चैंकिग रिहान पुत्र इरफान निवासी ग्राम सिसोना थाना भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को निकट प्रोफार्मा कम्पनी से बिजलीघर जाने वाले रास्ते ग्राम सिकन्दरपुर से एक अवैध चाकू के साथ धर दबोचा । जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
रिहान पुत्र इरफान निवासी ग्राम सिसोना थाना भगवानपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी*
01अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *