रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा बाहरी व्यक्तियों,फड/ठेले,रेडी,सब्जी लगाने वाले,किरायेदारों व घरेलू नौकरो का डोर टू डोर सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त आदेश के अनुपालन में थाना बहादराबाद क्षेत्र के बेगमपुर, इण्डस्ट्रीयल एरिया बहादराबाद में टीम बनाकर मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों एवं घरलू नौकरों के सत्यापन हेतु संघन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 05 मकान मालिको के विरूद्ध धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक मकान मालिक के 10-10 हजार के कुल ₹ 50,000/- का चालान कर चलानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जा रही है ।















Leave a Reply