आंबेडकर जयंती को निकलने वाली शोभा यात्राओं को लेकर आमजन के साथ बैठक आयोजित सभी उपस्थित जन को सद्भाव की भावना प्रदर्शित करने के लिए किया गया प्रोत्साहित |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

कलियर | आगामी डाँ0 भीमराव अम्बेडकर जंयती के अवसर पर पिरान कलियर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न गावों में आयोजित किए जाने वाले शोभा यात्राओं के दृष्टिगत थाना पिरान कलियर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रहमतपुर, महमूदपुर, बाजूहेड़ी, मेहवड़कलाँ कलियर, इत्यादि गांवों के सभी शोभा यात्रा के आयोजको /जन प्रतिनिधियों /सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । गोष्टी मे शोभा यात्रा को शांति पूर्वक व सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु सभी आयोजको से अपील की गईं । साथ ही आयोजकों को जानकारी दी गई कि प्रशासन से अनुमति के पश्चात ही निर्धारित मार्ग पर शोभा यात्रा निकालें। कोई अनुचित संगीत, गाना ना बजाएं । सभी के द्वारा पुलिस के साथ सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *