शान्ति भंग के आरोप में एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार आरोपी नशे में अपने परिजनो के साथ कर रहा था लडाई झगडा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | रात्रि को कोतवाली रानीपुर पुलिस को कृष्णा कुंज कालोनी सलेमपुर में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जानकारी की गयी तो एक व्यक्ति अनिल कुमार नशे में अपने बेटे व बहु पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर मारपीट कर रहा था। पुलिस कर्मियो ने मौके पर उक्त व्यक्ति को काफी समझाया गया, लेकिन उक्त व्यक्ति उत्तेजित होकर हुडदंग करने लगा । जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त अनिल कुमार उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

*विवरण आरोपित-*
अनिल कुमार पुत्र सुखपाल निवासी कृष्णा कुंज कॉलोनी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार उम्र 55 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *