सिडकुल पुलिस द्वारा हुड़दंग करने वाले को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | थाना सिडकुल क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर सरेआम हो-हल्ला व हुड़दंग किया जा रहा था, जिससे आम जनमानस और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था । मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा उक्त व्यक्ति का विरोध भी किया गया, जिससे क्षेत्र में रोष का माहौल बन गया । सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके द्वारा बात नहीं मानी गई।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया । आरोपी के विरुद अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
वाजिद पुत्र मोहम्मद गफ्फूर निवासी सलेमपुर, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *