ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस का अपराधियो पर ताबडतोड कार्यवाही पुलिस टीम ने दौरान चैकिंग एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो की धरपकड एवं संदिग्धो के विरूद्ध सघन चैकिंग कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा उक्त अभियान को जारी रखते हुये रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत जमालपुर खुर्द लिपटिस के बाग वाले रास्ते से एक संदिग्ध आरोपी गोपी पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम सलेमपुर निकट रविदास मंदिर थाना रानीपुर हरिद्वार को धर दबोचकर उसके कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू की बरामदगी की गयी । आरोपी गोपी उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा थाने पर शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

*नाम पता आरोपी-*
1- गोपी पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम सलेमपुर निकट रविदास मंदिर थाना रानीपुर हरिद्वार।

*बरामदगी-*
01 अदद नाजायज चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *