सार्वजनिक ढाबे में अवैध रूप से शराब पिलाने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध की गई कार्यवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / वान्छित / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपित नितिन पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम सिकरोडा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध तरीके से ढाबे में सार्वजनिक रूप से ग्राहकों को शराब परोसने तथा मौके से 01 ट्रैट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब खाली पाउच, 01 ट्रैटा पैक महबूबा देशी शराब से भरा आधा पाउच, 01 अग्रेजी शराब का क्वार्टर मैजिक मोमेन्ट आधा भरा, 01 बीयर की बोतल आधे से ज्यादा भरी सीक्स फील्ड पील्सनर, एक नमकीन का पैकेट 04 अदद खाली प्लास्टिक के पारदर्शी गिलास के साथ धर दबोचा ।

जिसके विरुद्ध थाना भगवानपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
1- नितिन पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम सिकरोडा कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *