रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत दिये गये दिशा निर्देश दिये गए । उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस टीमों द्वारा शराब तस्कर / वारंटियों / वान्छित / ईनामी / हुडदंग करने वालों के विरूद्ध लगातार ताबडतोड कार्यवाही की जा रही है । भगवानपुर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये अवैध शराब तस्करी करते हुये (1) बबलू उर्फ तोताराम पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बेलकी मसाई थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 50 अदद टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ परवेज के आम के बाग में सिकरोडा रोड से पकडा गया व (2) बालेन्द्र पुत्र सतपाल निवासी ग्राम जहाजगढ कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार को 48 अदद टैट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब के साथ ग्राम सरठेडी वाले रास्ते से पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध आबाकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*आरोपित नाम पता*
1- बबलू उर्फ तोताराम पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम बेलकी मसाई कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
(50 अदद टैट्रा पैक देशी शराब)
2- बालेन्द्र पुत्र सतपाल निवासी ग्राम जहाजगढ थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
(48 अदद टैट्रा पैक देशी शराब)












Leave a Reply