बाबाओं का भेष बनाकर, धर्म के बहरुपियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान 09 बेहरुपी बाबा भेषधारियों को लिया हिरासत में |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

श्यामपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड़ द्वारा राज्य में चलाये जा रहे “ऑपरेशन कालनेमी” अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष श्यामपुर के कुशल नेतृत्व में थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस द्वार नमामि गंगेघाट चण्ड़ीघाट व चिडियापुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान बहरुपी बाबा जो बाबा/साधु का भेष धारण कर सार्वजनिक स्थानों में आने-जाने वाले स्थानीय लोगों व पर्यटकों को रोककर उन्हें तन्त्र- मन्त्र, जादू -टोना आदि की कलायें दिखाकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। इन बेहरुपी बाबाओं के उक्त कृत्य से स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों/ यात्रियों के भड़कने/उग्र होने की होने की सम्भावना के दृष्टिगत थाना श्यामपुर हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा नमामि गंगे घाट चण्ड़ीघाट से 07 व चिडियापुर क्षेत्र से 02 बेहरुपी बाबाओं के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 172(2) B.N.S.S में हिरासत में लिया गया । अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही ।

*नाम पता आरोपित*
1.रामचरण दास ( चैला कैलाशानन्द ) निवासी दक्षिण काली मन्दिर चण्डीघाट।
2.गंगासाहु पुत्र जमना साहु निवासी चण्डीघाट माजरा।
3.मंगू सिंह पुत्र तुंगल सिंह निवासी चण्डीघाट माजरा।
4.खदेरु पुत्र रामरुप निवासी चण्डीघाट दक्षिण काली मन्दिर।
5.मोहन कुमारपुत्र सहदेवराम निवासी चण्डीघाट दक्षिण काली मन्दिर।
6.लालगिरी पुत्र विस्वानाथ निवासी चण्डीघाट श्मशान घाट।
7.घनश्याम पुत्र देव सिंह निवासी लक्कड बस्ती चौकी चौक।
8.जुगणु (गुरु अमरनाथ) निवासी धनपुरा थाना पथरी जिला हरिद्वार।
9.मुन्ना ( चैला संजीव सिंह ) निवासी चण्डीघाट छोला बस्ती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *