रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के परिवेक्षण मे अवैध कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए । जिसके अनुपालन में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु थाना बहादराबाद क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए हुए है तथा मुस्तैदी से गस्त कर रही है । दौराने गस्त पुलिस टीम द्वारा पुराना पथरी पावर हाउस बहादराबाद से एक आरोपित सन्नी पुत्र किशोरी निवासी काली माता तिराहा कोतवाली बहादारबाद को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया । जिसके विरुद्ध थाना बहादराबाद हरिद्वार आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
1- सन्नी पुत्र किशोरी निवासी काली माता तिराहा कोतवाली बहादारबाद हरिद्वार
*बरामदगी*
05 लीटर अवैध कच्ची शराब
















Leave a Reply