10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 01 शराब तस्कर को धर दबोचा आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत किया गया अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को नशे के सोदागर व संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के विरुद्ध संघन चैकिंग अभियान चलायें जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे थानाध्यक्ष पथरी द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की संघन चैकिंग करने हेतु थाना पथरी से पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम दौराने चैकिंग भट्टीपुर जाने वाली सडक से एक व्यक्ति को चैकिंग के दौरान रोका गया । व्यक्ति की तलाशी में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। उपरोक्त व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा हिरासत में लिया गया । आरोपित के विरुद्ध थाना पथरी पर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।बाद विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

**नाम पता आरोपित*
सुरेश कुमार पुत्र जगराम निवासी ग्राम मेहतोली थाना लक्सर हरिद्वार।

*बरामदगी* –
आरोपित के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद होना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *