रिपोर्ट – वंश शर्मा
रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध संघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की संघन चैकिंग करने हेतु पुलिस टीमे गठित की गई कोतवाली रुड़की पुलिस टीम के द्वारा कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा के क्षेत्र में चैकिंग मे मामूर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की मलकपुर चुंगी पर एक लड़का मोहित जिसके पास तमंचा व कारतूस मिल सकते हैं जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार चेकिंग व घेरा बंदी की गई पुलिस टीम द्वारा मोहित पुत्र राजपाल निवासी नेनहेडा अनंतपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को मलकपुर चुंगी पर पकड़ लिया जिसके कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया । जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता आरोपित*
मोहित पुत्र राजपाल निवासी नेनहेडा आनंतपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी* –
01 अदद नाजाज तमंचा 315 बोर
01 जिंदा कारतूस 315 बोर












Leave a Reply