ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई 01आरोपित को अवैध चाकू के साथ धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं संघन चैकिंग करने हेतु पुलिस टीमे गठित की गई । कोतवाली रुड़की पुलिस टीम के द्वारा कोतवाली रुड़की पुलिस टीम रुड़की क्षेत्र में मामूर थे । मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की ढडेरा फाटक से पहले खाली प्लाट के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर खड़ा है जो किसी घटना को अंजाम दे सकता है सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा घेरा बंदी की गई पुलिस टीम द्वारा सलीम पुत्र का सिंह निवासी मिलाप नगर ढडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को ढडेरा फाटक खाली प्लाट से पकड़ लिया जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया । जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*नाम पता आरोपित*
सलीम पुत्र कासिम निवासी मिलाप नगर ढडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार ।

*बरामदगी* –
01 अदद अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *