SSP हरिद्वार के आदेशानुसार शराब तस्करी/जुआ सट्टा खेलने वालो के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई हरिद्वार पुलिस द्वारा 02 आरोपित को अवैध देशी शराब/सट्टे की खाई बड़ी करते हुए धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | जनपद हरिद्वार में (अवैध देशी/अंग्रेजी शराब/स्मैक/चरस/गांजा/जुआ सट्टा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार* द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में जनपद के समस्त कोतवाली प्रभारी/थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया व सख्त कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया । 02 आरोपितों को दौराने चैकिंग अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब की तस्करी/सट्टे की खाई बाडी करते हुए पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम/जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किये गये ।

*नाम व पता आरोपित*
गोल्डी पुत्र जितेन्द्र कोहली निवासी मोहल्ला कोतावान निकट बतरा बैकरी जाटों वाली गली कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
अवैध 50 पव्वे देशी शराब

2-विवेकानन्द पुत्र मनेन्द्र नाथ निवासी राजीव नगर कॉलोनी पीर वाली गली आर्य नगर ज्वालापुर हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
सट्टा पर्ची पैन डायरी व नगद ₹1120/- बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *