तलाश में जुटी पुलिस ने नाबालिग बालक को किया सकुशल बरामद बच्चे की सकुशल बरामदगी पर परिजन ने पुलिस का जताया आभार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रानीपुर | शहजाद पुत्र इरसाद निवासी ग्राम सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार द्वारा अपने नाबालिग पुत्र सावेज उम्र 04 वर्ष के गुम होने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर को सूचना दी गई । उक्त सूचना पर बच्चे की तलाश मे जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से जानकारी जुटाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए अन्य थानों को भी सूचित किया गया और आस पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक कर कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने बच्चे को गांव में ही अन्य बच्चो के साथ खेलने के उपरान्त थककर सोया हुआ पाये जाने पर सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। बच्चे की सकुशल बरामदगी पर परिजन द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *