कोतवाली रुड़की पुलिस ने बाइक चोर दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु हरिद्वार पुलिस की करवाई लगातार जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वादी मोहतसीन पुत्र गुलजार निवासी इस्लामनगर, रुड़की द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK17 V 7454 चोरी होने के संबंध में कोतवाली रुड़की में तहरीर दी गई । प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 109/26 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक आनंद मेहरा को सौंपी गई । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं डिजीटल साक्ष्य के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चिन्हित किया गया । पुलिस टीम ने आरोपी इस्माइल पुत्र जमशेद निवासी इस्लामनगर, रुड़की को नहर पटरी रुड़की क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लेकर विधिक करवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
इस्माइल पुत्र जमशेद निवासी इस्लामनगर, रुड़की, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
मोटरसाइकिल संख्या UK17 V 7454

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *