नशामुक्त प्रदेश बनाने हेतु हरिद्वार पुलिस का लगातार अभियान जारी कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा 10.87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 तस्कर को धर दबोचा, 01 फरार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत जनपद को नशामुक्त बनाने एवं अवैध मादक पदार्थों (स्मैक/हेरोइन/चरस/गांजा आदि) की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु SSP हरिद्वार द्वारा सघन अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु टीमों का गठन किया गया । उ0नि0 चन्द्रमोहन सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति आरिफ पुत्र सैय्याद निवासी खेमपुर लण्ढौरा, थाना मंगलौर को 10.87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 111/2026 NDPS Act पंजीकृत किया कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । प्रकरण में संलिप्त अन्य तस्कर की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं ।

*नाम पता आरोपित*
आरिफ पुत्र सैय्याद निवासी खेमपुर लण्ढौरा, थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार (उम्र: 25 वर्ष)

*बरामदगी*
10.87 ग्राम अवैध स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *