मन्दिर में चोरी करना चोर को पड़ा भारी, आया पुलिस की गिरफ्त में चोर से मन्दिर से चोरी किया गया सामान व नगदी बरामद नशे की लत ने बनाया चोर , छोटी-बडी चोरी की घटना को अंजाम देकर करता था नशे की पूर्ती |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में दिये गये दिशा निर्देश दिये गए । उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गगंनहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कोतवाली गंगनहर अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*घटना का संक्षिप्त खुलासा*
कोतवाली गगंनहर मन्दिर में चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत किया गया था उक्त घटना के अनावरण में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी – पतारसी तथा इलेक्ट्रानिक माध्यम से व मुखबिर की सूचना पर दून स्कूल वाली रोड़ से कलियर पुल की तरफ से 01 संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया । आरोपित के कब्जे से दो मंगलसूत्र सफेद धातु के जिस पर लोकेट लगे है, 04 जोड़ी बिच्छुए सफेद धातु, 01 जोड़ी पायजेब सफेद धातु, खण्डित मूर्ति का टूटा त्रिशुल का भाग व खण्डित मूर्ति का चन्द्राकार टूटा भाग, 01 पीली धातु का मांग टीका, 01 पीली धातु की लांग व ₹668/-,बरामद किये गये । आरोपितों से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे की पूर्ती करने के लिए मन्दिर में चोरी की गयी थी। आरोपित को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1-नवाज पुत्र इसरार निवासी निकट दून स्कूल के पास थाना सिविल लाइन रूड़की जनपद हरिद्वार।

*बरामदगी का विवरण*
1-दो मंगलसूत्र सफेद धातु के जिस पर लोकेट लगे है,
2-04 जोड़ी बिच्छुए सफेद धातु,
3-01 जोड़ी पायजेब सफेद धातु,
4-खण्डित मूर्ति का टूटा त्रिशुल का भाग व खण्डित मूर्ति का चन्द्राकार टूटा भाग,
5-01 पीली धातु का मांग टीका,
6-01 पीली धातु की लांग
7-₹668/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *