रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | योगेन्द्र पाल सिंह (ऑपरेटर) उत्तराखण्ड पेयजल निगम अतमलपुर बौंगला बहादराबाद द्वारा तहरीर दी गई कि अतमलपुर बौगला में स्थित पानी की टंकी से स्लेब हटाकर वायर को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है । वादी की तहरीर के आधार पर बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त चोरी की वारदात के खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.04.26 की रात्रि को दौराने चैकिंग आरोपित 1- दिलशाद पुत्र शरीफ निवासी राम रहीम कॉलोनी, ईदगाह रोड, सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार 2- शहनवाज पुत्र कासिम निवासी तपोवन नगर, सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 3- विधि विवादित किशोर को शत प्रतिशत चोरी का माल (लगभग 23 मीटर केबिल तार) व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा के साथ हिरासत में लिया गया । आरोपितों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1- दिलशाद पुत्र शरीफ निवासी राम रहीम कॉलोनी, ईदगाह रोड, सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार।
2- शहनवाज पुत्र कासिम निवासी तपोवन नगर, सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
3- विधि विवादित किशोर
*बरामदगी का विवरण*
1- लगभग 23 मीटर केबल
2- ई-रिक्शा
















Leave a Reply