रिपोर्ट – वंश शर्मा
पथरी | थाना पथरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में क्षेत्र अंतर्गत “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा में संदिग्ध व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा मौके पर शांति भंग करने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा समझाने के बावजूद उक्त व्यक्ति उत्तेजित होकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर आमादा रहे । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुल 06 व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए धारा 170 BNSS के अंतर्गत चालान कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
*नाम पता आरोपित*
1. सन्नी पुत्र मेमानाथ (35 वर्ष)
2. आतिश पुत्र शशीनाथ (25 वर्ष)
3. हमराज पुत्र अन्जुनाथ (23 वर्ष)
4. नीलू पुत्र रमेशनाथ (32 वर्ष)
5. माईकल पुत्र जोनू (19 वर्ष)
6. अकुल पुत्र नीटू (19 वर्ष)
समस्त निवासीगण सपेरा बस्ती घिस्सुपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार













Leave a Reply