हत्या के मामले फरार आरोपित आया पुलिस की गिरफ्त में बिनारसी गांव में हुई हत्या मामले में काफी समय से चला रहा था फरार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर | रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी विशाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी। आनंद के परजनों व उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या और घरों में आगजनी कर तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी थी। प्रकरण में दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए । गठित पुलिस टीम द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुये दोनो पक्षो से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था तथा अन्य वांछित की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमे बनाई गई थी । वाछित की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत टीम ने तलाश हेतु सघन खोज अभियान जारी रख स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मेहनत एवं सतर्कता के परिणाम स्वरूप मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर दिनांक 03/04/2026 को ग्राम बिनारसी से वांछित बबलेश कुमार को गिरफ्तार किया। वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।

*पकड़ा गया आरोपी-*
बबलेश कुमार पुत्र सतपाल निवासी ग्राम बिनारसी थाना भगवानपुर जनपद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *