शराब पीकर वाहन चलाने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने में कुल दो लोग पुलिस हिरासत में ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत, जिले में 58 के चालान ।

पिथौरागढ़ । जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में कोतवाली डीडीहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ननपापो निवासी दीपक पुजारी द्वारा अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा, मारपीट कर उत्पात मचाया हुआ था, जिनको पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और उग्र होने लगा । अपर उ0नि0 मो0 कासिम सिद्दकी द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया । इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग के दौरान अपर उ0नि0 कुबेर सिंह मय टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक शिवांशु निवासी हिसार, हरियाणा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

*नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई*
पुलिस ने सार्वजनिक मर्यादा भंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 58 लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *