थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना में वांछित को सफलतापूर्वक धर दबोच। वादी और वादी के मेहमान के साथ गाली गलोच एवं फायरिंग की घटना को दिया था अंजाम ।

रिपोर्ट – वंश शर्मा

झबरेड़ा । वादी गौरव पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार द्वारा आारोपी शिवांश पुत्र रणवीर निवासी मोहल्ला छावनी, कस्बा व थाना झबरेड़ा के विरुद्ध स्वयं व अपने मेहमानों के साथ गाली-गलौच करते हुए फायरिंग करने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 53/26, अभियोग पंजीकृत कराया गया था । उक्त प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा झबरेड़ा कला बाईपास से आरोपी शिवांश को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया । आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
शिवांश पुत्र रणवीर निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
1. एक तमंचा .315 बोर
2. ⁠एक खोखा
3. ⁠एक जिंदा कारतूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *