रिपोर्ट – वंश शर्मा
लक्सर । जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (स्मैक/ चरस/ गांजा व अवैध शराब आदि) तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लक्सर पुलिस ने चैकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को 8.86 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 278/26 धारा 8/21/29 N.D.P.S. Act
*पकड़ा गया आरोपित-*
खालिद पुत्र सलीम निवासी ग्राम लादपुर कला कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-30 वर्ष ।
*विवरण बरामदगी -*
8.86 ग्राम स्मैक
















Leave a Reply