SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस का सघन सत्यापन अभियान जारी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर शहर से लेकर देहात तक जनपद पुलिस का सघन सत्यापन अभियान जारी | सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके | आमजन से पुलिस की अपील सत्यापन अभियान में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें | SSP हरिद्वार के सख़्त निर्देश सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बाहरी/संदिग्ध व्यक्ति बिना सत्यापन के न रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *