जनजागरुकता कार्यक्रम |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

मायापुर | अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह फायर सर्विस चालक प्रवीण राणा द्वारा बजाज इंडस्ट्री,IP 4 इंडस्ट्रियल एरिया, हरिद्वार* में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी दी। फैक्टरी परिसर में स्थापित अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग करने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया साथ ही किचन में प्रयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में लगने वाली आग से बचाव की जानकारी दी व व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया । जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद समस्त कर्मचारियों को आपातकालीन नंबर 112 की विशेषता के बारे में बताया व जानकारी अपने परिजनों, दोस्तों एवं सभी से साझा करने को कहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *