रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | वर्तमान में चल रहे ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच हरिद्वार पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भांडाफोड करते हुए बड़ी संख्या में अवैध सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया । जारी युद्ध के बीच सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस को खुफिया सूत्र व सूचना तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि रावली महदूद में अवैध सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है । सूचना पर एक्टिव पुलिस टीम ने बताए गए घर पर छापेमारी कर भरी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए।पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे पाया।रावली महदूद में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती थी । मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी जनपद हरिद्वार को बुलाया गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत जा रहा है ।
*पकड़ा गया आरोपित-*
जावेद पुत्र अख्तर निवासी रविदास मंदिर के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिदवार
















Leave a Reply