थाना जीआरपी लक्सर द्वारा 03 शातिर किस्म के अपराधियो को छीने गये माल के साथ किया गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

लक्सर | वादिया मुकदमा बबीता पत्नी अशोक कुमार निवासी सहारनपुर द्वारा थाना हाजा पर लिखित तहरीर दी कि ट्रेन सहारनपुर मुरादाबाद पैसेन्जर ट्रेन मे रेलवे स्टेशन सहारनपुर तक की यात्रा कर रही थी तो जब ट्रेन रेलवे स्टेशन लण्ढोरा पर पँहुची तो दो अज्ञात व्यक्तियो द्वारा वादिया के कान से कुण्डल छीनकर चलती ट्रेन से कुदकर फरार हो गये तत्काल थाना हाजा पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड अरुणा भारती के आदेशानुसार व निकट पर्यवेक्षण मे मामले की गभीरता को देखते हुये थानाध्यक्ष रचना देवरानी के निर्देशन में माल एवं मुल्जिमान की गिरफ्तारी हेतु अधिकारी व कर्म0 गणों की एक टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा अथक मेहनत व लगन से मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर 03 अभियुक्तो को मुकदमा वाला मे छीना गया माल के साथ थानाक्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया पुछताछ के दौरान अभियुक्तो द्वारा माह अक्टूबर मे भी हरिद्वार लक्सर बाईपास पर एक घटना करना स्वीकार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग काफी समय से ट्रेनो मे चोरी तथा अन्य अपराधिक घटना करते रहते है तथा घटना के समय पकडे जाने के डर से मोबाईल फोन घर पर छोड कर जाते है तथा सीसीटीवी कैमरो से बचने के लिए स्टेशन के आउट साईड जँहा पर ट्रेन की गति धीमी रहती है ट्रेनो मे चढते व उतरते है तथा घटना करने से पूर्व व बाद निर्धारित किये गये स्थान पर ही मिलते है , मामला ठण्डा हो जाने पर हम लोगो द्वारा चोरी गये माल को किसी राह चलते व्यक्ति को बेच देते है तथा पैसो को आपस मे बाँट लेते है अभियुक्तो द्वारा पुछताछ मे बताया कि वह पूर्व मे भी कई मुकदमो मे जेल जा चुके है अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तो के आपराधित इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*नाम पता अभियुक्त*
01-सलमान उर्फ टीनू पुत्र स्व0 महबूब नि0 भलस्वा ईसापुर थाना नागल जिला सहारनपुर उम्र-22 वर्ष
02-लोकेश कश्यप पुत्र प्रकाशा नि0 भलस्वा ईसापुर थाना नागल जिला सहारनपुर
03-विकाश कश्यप पुत्र सुरेश उर्फ काका नि0 तहहेडे बुजुर्ग थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0

*अभियुक्त विकास का आपराधिक इतिहास*
01-मु0अ0स0 06/26 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर
02 मु0अ0स0-34/18 धारा 392,411 भादवि – चालानी थाना जीआरपी लक्सर
*अभियुक्त लोकश आपराधिक इतिहास*
01-मु0अ0स0 06/26 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर
02 मु0अ0सं0 51/25 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर
*अभियुक्त सलमान उर्फ टिनू आपराधिक इतिहास*
01-मु0अ0स0 06/26 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर
02 मु0अ0सं0 51/25 धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस चालानी थाना जीआरपी लक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *