महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की ज़ीरो टॉलरेंस नीति कोतवाली गंगनहर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | थाना कोतवाली गंगनहर पर वादी द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार द्वारा उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया गया है । घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली गंगनहर द्वारा तत्काल पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया । मुकदमा दर्ज होने के उपरांत उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए विवेचना उपनिरीक्षक करुणा रौकली को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, उम्र 21 वर्ष, को रसूलपुर से हिरासत में लिया गया । आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, कोतवाली गंगनहर, जनपद हरिद्वार, उम्र 21 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *