रिपोर्ट – वंश शर्मा
सिडकुल | CJM कोर्ट रोशनाबाद में जमानतियों द्वारा न्यायालय को गुमराह कर झूठा शपथपत्र प्रस्तुत करने व आरोपियों के पेशेवर जमानती होने पर थाना सिडकुल पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के आदेश पर कमलेश, उज्ज्वल व नरेश को जेल भेजा गया था । फर्जी व पेशेवर जमानतियों की कुंडली खंगालते हुए पुलिस टीम ने इस गैंग के कथित सरगना/ मास्टरमाइंड सरफराज व एक अन्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया गया । विवेचना में सामने आया है कि मास्टरमाइंड सरफराज ने सतीश के साथ मिलकर जीएम द्वितीय कोर्ट में प्रचलित मुकदमे शैलेंद्र बनाम साक्षी में लगाकर साक्षी तिवारी की जमानत ली है। उक्त जमानत में इस्तेमाल जमीन के कागजात वास्तव में सतीश नाम के ही किसी अन्य व्यक्ति के हैं। आरोपियों ने झूठे साक्ष्य, कथन तथा शपथ पत्र देकर माननीय न्यायालय को गुमराह करते हुए जमानत ली गई थी । जमानत में लगाए गए जमीन के कागजात के वास्तविक स्वामी को यह जानकारी ही नहीं थी कि उसकी जमीन की फर्द का उपयोग किया गया है । दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश करने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पकड़े गए आरोपित-*
1- सरफराज पुत्र उमरदराज निवासी मोहल्ला चौहनान कोतवाली ज्वालापुर
2- सतीश पुत्र यशपाल निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना पथरी
















Leave a Reply