वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ हरिद्वार पुलिस ने की बैठक थाना पथरी पुलिस द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से कुशलक्षेम पूछी गई, हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों के घरों पर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया । इस दौरान ग्राम दिनारपुर स्थित वृद्धा आश्रम में भी पहुंचकर वहां निवासरत सभी बुजुर्गजनों की आवश्यकताएं व समस्याएं सुनी गईं। आश्रम के संचालकों एवं निवासियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा, चिकित्सकीय सुविधा एवं पेंशन संबंधी जानकारी भी साझा की गई । कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं आश्रम निवासियों का हाल-चाल जाना, वृद्धा पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई | किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस सहायता हेतु थाना हाज़ा, 112 कंट्रोल रूम एवं बीट कॉन्स्टेबल का संपर्क नंबर साझा जनसहयोग की अपील करते हुए थाना पथरी पुलिस द्वारा कहा गया कि क्षेत्र के सभी नागरिक वरिष्ठजनों के सम्मान एवं आवश्यकतानुसार उनकी समय पर सहायता सुनिश्चित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *