हरिद्वार पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 03 आरोपितों के विरुद्ध की गई कार्यवाई |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

गंगनहर | थाना कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत रामनगर कोर्ट परिसर रुड़की में जुल्फकार पुत्र रियासत व तयाब अली पुत्र अब्दुल आपस में लड़ झगड़ कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे थे, व रेलव अण्डरपास रुड़की के पास में चांद कुमार पुत्र राजकुमार बेवजह आने जाने वाले लोगों पर आमदा फसाद व गाली गलौच कर रहा था । शांति व्यवस्था भंग करने पर तीनों आरोपितों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
1.जुल्फकार पुत्र रियासत निवासी हरजौली झोझा थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार।
2.तयाब अली पुत्र अब्दुल रहमान निवासी अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

3.चांद कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गणेशपुर थाना बिहारीगढ जनपद सहारनपुर उ0प्र0।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *