रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संघन चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं । उपरोक्त क्रम में थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा को थाना क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिंग अभियान चलाया गया । चैकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे साहिद पुत्र सलीम निवासी मक्खनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चौकी काली नदी क्षेत्र में रोककर चैक किया गया तो आरोपित साहिद के कब्जे से 01 अदद नाजायज़ चाकू बरामद हुआ। आरोपित किसी बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से काली नदी क्षेत्र में घूम रहा था । आरोपित के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
01.साहिद पुत्र सलीम निवासी मक्खनपुर कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी का विवरण*
01अवैध चाकू
















Leave a Reply