नवरात्रे पर हरिद्वार पुलिस की भेंट, कई वर्षों से बच्चों की तलाश रही माँ को बेटे से मिलाया बेबस और परेशान मां को मिला सुकून, पुलिस के जवानों को दिया आशीष |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | दिन नवरात्रे पर्व पर आठ वर्ष से अपने दो गुमशुदा पुत्रों से मिलने की आस में दर दर विभिन्न राज्यों भटक रही मां के लिए खुशियों को लेकर आया। बरेली उत्तर प्रदेश की रहने वाली ममता उस दिन को जब भी याद करती है उसकी आँखों से आँसू बहने लगते हैं। पिता सुरेश के डांटने से नाराज होकर घर से निकले उसके 6 वर्ष के पुत्र सोनू ओर 4वर्ष के पुत्र मोनू जो फिर कभी वापिस नहीं आए । दोनों बालको की तलाश में दोनों पति पत्नी जैसे जैसे जानकारी मिली विभिन्न शहरों विभिन्न राज्यों में हाथों में दोनों बालकों की फोटो लेकर सफर पर निकल पड़े स्थानीय पुलिस थाने फरीदपुर बरेली में भी गुमशुदा बालकों की सूचना दी गई पर कोई विशेष सफलता नहीं मिली ओर हर सुबह एक नई यात्रा तलाश और उम्मीद से भरी होती जो सांझ होते होते कही धूमिल हो जाती थी पर एक आस थी कि कभी न कभी ईश्वर उनकी प्रार्थना जरूर सुनेगा और यह सफर तब पूर्ण हुवा जब AHTU हरिद्वार अपरेशन स्माइल अभियान टिम द्वारा दिनांक 16/3/2026 को तीन बालकों को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म नंबर 5 पर खड़ी बांद्रा एक्सप्रेस से रेस्क्यू किया गया ओर तीनों बालकों की काउंसलिंग की गई तो पता चला कि उक्त बालकों में से सोनू पुत्र सुरेश भी एक है । सोनू द्वारा दी गई अधूरी जानकारी को ध्यान में रखते हुए बिहार, उत्तर प्रदेश के ग्राम केरूआ से मिलते जुलते नामों को तलाश कर उनके संबन्धित थाना क्षेत्र व ग्राम प्रधानों से जानकारी ली गई साथ ही विभिन्न सूचना माध्यम मल्टी मीडिया आदि का सहारा भी लिया गया लेकिन पता तस्दीक नहीं हो पाया। आखिर में दिनांक 19/3/2026 को उक्त बालक की मौसी सीता देवी से संपर्क हुआ तो पता चला कि उनकी बड़ी बहन ममता दोनों बालकों की तलाश में गुजरात की तरफ गई है । बालक सोनू और उसकी माता ममता की वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात करवाई गई ओर आज वह दिन आ ही गया जब आठ वर्ष की अपनो से बिछड़ने की पीड़ा का अंत हुआ । सोनू व उसकी माता ममता को बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष आवश्यक विधिक कार्यवाही काउंसलिंग उपरांत खुला आश्रय गृह कनखल के संरक्षण से मुक्त करवा कर उसकी माता ममता के सपुर्द किया गया । इतने वक्त बाद अपने पुत्र से मिलकर एक मां की आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी जिसके लिए ममता द्वारा हरिद्वार पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहब एक बेटा तो मिल गया दूसरे बेटे मोनू की तलाश में भी हमारी सहायता कीजिये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *