क्राइम सीन इनवेस्टिगेशन और एविडेंस कलेक्शन के लिए कार्यशाला आयोजित कोतवाली खानपुर में अधिकारी-कर्मचारीयो को दिया गया प्रशिक्षण |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | फील्ड यूनिट हरिद्वार स्टाफ द्वारा कोतवाली खानपुर ने नियुक्त पुलिस कर्मियों को क्राइम सीन से साक्ष्य संकलन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण के दौरान एक डेमो क्राइम सीन तैयार कराया गया, जिसमें क्राइम सीन से साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया करवाई गई। प्रशिक्षण में फुटप्रिंट का बहुत अच्छा डेमो रहा । इस दौरान साक्ष्य का सर्वाधिक सटीक एवं सही तरीके से संकलन करने पर म0उ0नि0 कल्पना शर्मा को प्रभारी निरीक्षक खानपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *