फर्जी पहचान से हुआ फर्जी रजिस्ट्री का खेल, पुलिस ने उठाया पर्दा फर्जी इस्लाम बन जमीन बेचने के आरोप में पिंकू उर्फ अजय गिरफ्तार |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | वादी संजीव कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी सराय ज्वालापुर के द्वारा नाम रणवीर व इस्लाम के विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 754/24 धारा 420 भादवि पंजीकृत कराया गया । दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि इस्लाम पुत्र हनीफ बनकर जमीन बेचने वाले किरदार का असल नाम पिंकू उर्फ अजय कुमार है। विवेचना में सामने आए साक्ष्यो के आधार पर मुकदमे में धारा 419, 467, 468, 471, 120 बी भादवि की बढ़ोतरी की गई । प्रकाश में आए कथित फर्जी की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने आरोपित पिंकू उर्फ अजय को उसके घर से गिरफ्तार किया। सबूतों के साथ न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*विवरण आरोपित-*
पिंकू उर्फ अजय पुत्र राजकुमार निवासी पीतपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *