“आओ करें रक्तदान – किसी की बचेगी जान” अभियान को ज्वालापुर पुलिस ने बनाया सफल समाज की सेवा हरिद्वार पुलिस का धर्म |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | उत्तराखण्ड की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर एवं व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार की पहल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उक्त शिविर में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर, हरिद्वार सहित कोतवाली ज्वालापुर में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त मीडिया के पत्रकार बंधुओं, ज्वालापुर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं अन्य स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस कार्य में सहयोग दिया । रक्तदान शिविर के दौरान कुल 50 व्यक्तियों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया तथा 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में किया जाएगा । पुलिस की इस सराहनीय पहल की सभी उपस्थितजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *