रिपोर्ट – वंश शर्मा
भगवानपुर | कोतवाली भगवानपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किशनपुर जमालपुर में इल्ताफ उर्फ भुट्टो निवासी किशनपुर जमालपुर अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम दे रहा है । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम किशनपुर जमालपुर के जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई। मौके पर भारी मात्रा में मांस एवं गोकशी से संबंधित उपकरण बरामद किए गए थे । इस संबंध में कोतवाली भगवानपुर में मु0अ0सं0 132/26 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । पूछताछ एवं जांच में वसीम, आलम, गुलजार एवं कल्लू आदि के भी घटना में सम्मिलित होने की पुष्टि हुई | घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं सर्विलांस की सहायता से अथक प्रयास करते हुए रात्रि में मुख्य आरोपी इल्ताफ उर्फ भुट्टो सहित 05 आरोपियों को रुड़की क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिलों सहित धर दबोचा ।
सभी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1. इल्ताफ उर्फ भुट्टो पुत्र फूल मोहम्मद, निवासी किशनपुर जमालपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
2. वसीम पुत्र शफीक, निवासी ग्राम पुहाना, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
3. आलम पुत्र जावेद, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार
4. गुलजार पुत्र मुबारिक, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार
5. कल्लू पुत्र भुरु, निवासी ग्राम पुहाना, थाना भगवानपुर, हरिद्वार
*बरामदगी*
1. मोटरसाइकिल प्लेटिना UK17T-1485
2. मोटरसाइकिल पल्सर UK17X-8825
















Leave a Reply