हरिद्वार पुलिस के हत्थे चढा एक और तस्कर हरिद्वार द्वारा 01आरोपित को अवैध मादक पदार्थ स्मैक ले जाते हुए मोटर साईकिल सहित किया धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

ज्वालापुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उपरोक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग -अलग टीमों का गठन किया गया व गठित टीमो को कड़ी कार्रवाई/हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । जिसके अनुपालन में दौराने चैंकिंग आरोपित फरहान उर्फ़ नन्नू पुत्र जावेद अली निवासी सोनिया बस्ती ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को वाहन मोटर साईकिल स्पलेण्डर पर 4.96 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक परिवहन करते हुए दुर्गा चौक के पास ऊंचा पुल ज्वालापुर से पकडा गया । आरोपित के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*बरामदगी का विवरण*
1- 4.96 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक
2- घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल स्पलेण्डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *