SSP के निर्देशों पर चलाये जा रहे चैकिंग अभियान का दिखा असर चैकिंग के दौरान आरोपित को चाकू सहित धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

भगवानपुर  |SSP हरिद्वार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को संघन चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं । उपरोक्त क्रम में कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संघन चैकिंग अभियान चलाया गया, चैकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे सेवाराम पुत्र चेतराम हाल निवासी – आरोग्यम अस्पताल करौन्दी कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार स्थाई निवासी चांगीपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 को पुहाना क्षेत्र में रोककर चैक किया गया तो आरोपित सेवाराम के कब्जे से 01 अदद नाजायज़ चाकू बरामद किया गया है । आरोपित किसी बडी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पुहाना क्षेत्र में घूम रहा था । आरोपित के विरुद्ध शस्त्र अधिनिमय के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता आरोपित*
01.सेवाराम पुत्र चेतराम हाल निवासी आरोग्यम अस्पताल करौन्दी कोतवाली भगवानपुर जनपद हरिद्वार स्थाई निवासी चांगीपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर उ0प्र0।

*बरामदगी का विवरण*
01अवैध चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *