नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा आरोपित के विरुद्ध पूर्व में किया गया था अभियोग पंजीकृत |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

सिडकुल | वादी विपिन पुत्र सुमय सिंह नि0 राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार की लिखित तहरीर पर वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था । एस0एस0पी0हरिद्वार द्वारा  उपरोक्त मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपित की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया । उक्त निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा टीम गठित कर अपहृता की बरामदी व आरोपित की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए । उक्त क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त के आरोपित अनिल पुत्र सोनू नि0 राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर को पकडा गया तथा मुकदमा उपरोक्त की पीड़िता को बरामद किया गया ।

*नाम व पता आरोपित*
अनिल पुत्र सोनू नि0 राजा का ताजपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *