रिपोर्ट – वंश शर्मा
बहादराबाद | कोतवाली बहादराबाद व गोवंश संरक्षण स्क्वाड टीम द्वारा गोकशी की सूचना पर ग्राम मुस्तफाबाद के जंगल में छापेमारी की गई थी जिसमें पुलिस द्वारा मौके से भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया था। छापेमारी के दौरान आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। घटना के संबंध में कोतवाली बहादराबाद पर मु0अ0सं0 14/2026 धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश सं0अधि0 पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी लेकिन आरोपियों के पकड़ से बाहर रहने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा 5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था । लगातार प्रयास करते हुए बहादराबाद पुलिस द्वारा रात मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे आरोपी मुस्तफा को ग्राम मुस्तबाबाद से गिरफ्तार किया गया, जिसको बाद आवश्यक कार्यवाही आज ही न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
*पक़ड़े गए आरोपी का विवरण-*
मुस्तफा पुत्र अख्तर निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद जनपद हरिद्वार
















Leave a Reply